Percentage problem

प्रिय पाठकों,

आज हम संख्यात्मक योग्यता भाग के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर कर रहे है , जो कि प्रतिशत है| ये सूत्र एवं शोर्ट ट्रिक्स आपके लिए आने वाली  2016 शिक्षण की परीक्षायों  के लिए उपयोगी रहेंगी| 

प्रतिशत:-  प्रतिशत प्रति-शत है, जिसका मतलब होता है, प्रति सौ भाग|

प्रतिशत चिह्न:- 

प्रतिशत चिह्न यह चिह्न है: %इसे संख्या के दायें पक्ष में लिखा जाता है: 50%

प्रतिशत परिभाषा:- 

प्रतिशत एक मान है जो कि, एक संख्या से दूसरी संख्या के अनुपात को दर्शाता है|प्रतिशत का मतलब 1/100 भाग होता है|यदि हमें प्रतिशत को भिन्न में परिवर्तित करना होता है, तो इसे 100 से विभाजित करते हैं|

उदाहरण 1:‑ यदि हम 45% लिखते हैं, तो यह45/100 या भिन्न में 9/20 या दशमलव में  0.45 होता है|

दि हमें भिन्न को प्रतिशत में परिवर्तित करना होता है, तो हमें 100 से गुणा करना होगा|

उदाहरण 2:‑ यदि हम 3/5 को भिन्न में लिखते हैं, यह 60% =3/5×100=60 के बराबर होता है|

प्रतिशत को दशमलव में परिवर्तित कीजिये:

20% = 20/100 = 0.5

दशमलव को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिये:

0.25 = (0.25 × 100) % = 25%1.50 = (1.50 × 100) % = 150%

यहाँ, सामन्यतया प्रयोग में लिए जाने वाले मानों की प्रतिशत में एक सारणी है, दशमलव एवं भिन्न

सूत्रों के प्रकार एवं शोर्ट ट्रिक्स

प्रकार 1: प्रतिशत वृद्धि/कमी:- 

यदि किसी वस्तु का मूल R% से बढ़ जाता है, तो उपभोग में कमी, ताकि व्यय में वृद्धि ना हो, =  [R/ (100 + R)] x 100%यदि किसी वस्तु का मूल्य R% कम हो जाता है, तो उपभोग में वृद्धि, ताकि व्यय में कमी ना हो =  [R/ (100 – R)] x 100%

प्रकार 2: जनसंख्या पर परिणाम:-

माना, एक कस्बे की वर्तमान जनसंख्या P है, और मान लीजिये, कि, यह प्रतिवर्ष R% की दर से वृद्धि करती है, तो:

n वर्षों बाद जनसंख्या = P(1 + R/100)nn वर्षों पूर्व जनसंख्या  =P/(1 + R/100)n

प्रकार 3: क्षति पर परिणाम:- 

माना, एक मशीन का वर्तमान मूल्य P है| मान लीजिये, कि, इस पर प्रतिवर्ष R% की क्षति होती है, तो:

n वर्षों बाद मशीन का मूल्य = P(1 – R/100)nn वर्षों पूर्व मशीन का मूल्य = P/[(1 – R/100)]nयदि A, B से R% अधिक है, तो B, A से कम है = [R/ (100 + R)] x 100%यदि A, B से R% कम है, तो B, A से अधिक है = [R/ (100 – R)] x 100%

विशेष: दो क्रमागत x% एवं y% के परिवर्तनों के लिए, कुल परिवर्तन = {x + y +xy/100}%

धन्यवाद

 

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षण विधियाँ वस्तुनिष्ठ

बाल विकास की अवस्थाएँ

हिंदी वर्तनी शुद्धि नोट्स