नोबेल पुरस्कार विजेता 2017

आजकल प्रतियोगी परीक्षाओं में कई प्रश्‍न करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। सम्‍मान और पुरस्कार करेंट अफेयर्स में एक महत्वपूर्ण विषय है। इस लेख में, हम "नोबेल पुरस्कार 2017" की चर्चा करेंगे।

नोबेल पुरस्कार 2017

नोबेल पुरुस्कार

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी या चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वार्षिक रुप से दिया जाने वाला पुरस्कार है।स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत पर 1895 में स्थापित किया गया।शांति पुरस्कार के अलावा सभी पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किये जाते हैं।शांति पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है।पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता है।भौतिकी, रसायन विज्ञान और आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।फिजियोलॉजी या चिकित्‍सा में नोबेल पुरस्कार कैरोलिंस्का संस्थान में नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है।साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है।शांति में नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।सबसे युवा नोबेल पुरस्कार विजेता- मलाला यूसुफजई (2014 में शांति के लिए)सबसे वृद्ध नोबेल पुरस्कार विजेता- लियोनिद हर्विच (2007 में अर्थशास्त्र के लिए) 

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता

अब तक 12 भारतीय (5 भारतीय नागरिक और 7 भारतीय मूल के या निवासी) नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।भारतीय मूल के पहले व्यक्ति और पहले एशियाई के रुप में नोबेल पुरस्कार द्वारा सम्मानित व्‍यक्‍ति रवींद्रनाथ टैगोर थे, जिन्‍हें 1913 में उनकी रचना "गीतांजलि" के लिए सम्‍मानित किया गया था।भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सी वी रमन थे जिन्‍हें 1930 में प्रकाश के प्रकीर्णन पर उनके काम के लिए और बाद में उसके नाम पर बने प्रभाव की खोज के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान किया था।1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय मदर टेरेसा थीं।1998 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय अमर्त्य सेन थे।फिजियोलॉजी या चिकित्‍सा में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीयहरगोविन्द खुराना थे, जिन्‍हें 1968 में आनुवंशिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण में उसके कार्य के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया था।रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के पहले भारतीय प्राप्तकर्ता वेंकटरामन रामकृष्णन थे जिन्‍हें 2009 में राइबोसोम की संरचना और कार्य के अध्ययन के लिए य‍ह पुरस्‍कार दिया गया था।भारत से नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता की सूची में एकमात्र महिला मदर टेरेसा हैं।

नोबेल पुरस्कार 2017

1. भौतिकी में 2017 का नोबेल पुरस्कार

रेनर वीसबैरी सी बेरिशकिप्स एस थोर्न

LIGO डिटेक्टर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अवलोकन में निर्णायक योगदान के लिए

2. रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2017

जैक्‍स डोबोकेटजोएचिम फ्रैंकरिचर्ड हेंडरसन

विलयन में जैविक अणुओं की हाई रिजॉल्‍यूशन संरचना निर्धारण के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए।

3. फिजियोलॉजी या चिकित्सा में 2017 का नोबेल पुरस्कार

जेफ्री सी हॉलमाइकल रोजबाशमाइकल डब्ल्यू यंग

सर्कैडियन लय को नियंत्रित करने वाले आणविक तंत्र की खोजों के लिए

4. साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2017

काजुओ इशिगुरो

जिन्‍होने, अपने महान भावनात्‍मक शक्ति के उपन्‍यासों में, विश्‍व के साथ संबंधों की हमारी भ्रामक समझ की असीम गहराई को प्रकट किया।

5. नोबेल शांति पुरस्कार 2017

परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभियान (आईसीएएन)

परमाणु हथियारों के किसी भी प्रकार के विनाशकारी मानवतावादी परिणामों और ऐसे हथियारों की एक संधि-आधारित निषेध हासिल करने के संभावित प्रयासों पर ध्यान आकर्षित करने के कार्य के लिये

6. अल्फ्रेड नोबेल 2016 की याद में आर्थिक विज्ञान में स्वेरजिस रिक्शबैंक पुरस्कार

रिचर्ड एच थालर

व्यवहार अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षण विधियाँ वस्तुनिष्ठ

बाल विकास की अवस्थाएँ

हिंदी वर्तनी शुद्धि नोट्स