वर्षा जल संरक्षण-सर्वोच्च आवश्यकता
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य हे|राजस्थान का भौगोलिक क्षेत्रफल देश के क्षेत्रफल का 10.4प्रतिशत हे तथा राज्य की जनसंख्या देश की जनसंख्या का 5.5प्रतिशत हे|राज्य का पशुधन देश के पशुधन का 18.7प्रतिशत हे राज्य में कुल सतही जल का मात्र 1.16प्रतिशत ही है| राज्य का दो तिहाई भाग वृहद् रेगिस्तान हे|देश के कुल142 रेगिस्तानी ब्लाकों में से 85 ब्लॉक हमारे राजस्थान में हे। भू-जल की स्थिति भी अत्यधिक चिन्तनीय हे। पिछले दो दशकों में यह समस्या बहुत तेजी से बढ़ी हे ।भू-जल दोहन का स्तर जो वर्ष1984 में मात्र 35 प्रतिशत था, बढ़कर वर्ष 2008 में 138 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में वर्ष 2013 के आकड़ो के अनुसार कुल 248 ब्लॉक में से मात्र 44 ब्लाक ही भू-जल की दृष्टि से सुरक्षित रह गए हे।यह अनुसंधान या उपरोक्त आंकड़े राज्य में विकट जल संसाधनों की स्थिति से निपटने के लिए शीघ्र सुधारवादी तरीको की आवश्यकता की और इंगित करता हे।
राजस्थान राज्य हमेशा से जल की कमी वाला क्षेत्र रहा हे क्योकि यहाँ वर्षा अनियमित होती हे एवम् यह पर वर्षा प्रतिमान में भारी अंतर हे। वार्षिक औसतन वर्षा जहाँ जैसलमेर में 100 मिलीमीटर है वहीँ झालावाड़ में 800 मिलीमीटर तक होती हे।
Comments
Post a Comment