पंचायतीराज क्विज
भारत की राजनीतिक संरचना: भारत में पंचायती राज व्यवस्था भारत में पंचायती राज शब्द का मतलब ग्रामीण स्थानीय स्वशासन पद्धति से है.यह पद्धति भारत के सभी राज्यों में जमीनी स्तर पर लोकतन्त्र के निर्माण हेतु राज्य विधानसभाओं द्वारा स्थापित की गयी थी. इस लेख में पंचायती राज से सम्बंधित 10 प्रश्न, उत्तर सहित दिए जा रहे हैं. हम उम्मीद करते है कि यह प्रश्नोत्तरी आपकी सफलता में सहायक होगी. 1.निम्न में से किस समिति की सिफारिसों के आधार पर भारत में पंचायती राज का उदय हुआ था? (a) पुंछी समिति (b) बलवंतराय मेहता समिति (c) सिंघवी समिति (d) निम्न में से कोई नही उत्तर b व्याख्या: बलवंतराय मेहता समिति ने 1957 में अपनी रिपोर्ट सौपी थी. 2. भारत में कितने स्तरीय पंचायती राज की स्थापना की बात कही गयी है? (a) 1 स्तरीय (b) 2 स्तरीय (c) 3 स्तरीय (d) 4 स्तरीय उत्तर c व्याख्या: 3 स्तरीय पद्धति की व्यवस्था की गयी है; ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद् 3. निम्न में से किस पद्धति की स्थापना प्रत्यक्ष चुनाव के आधार पर की जाती है. (a) ग्राम पंचायत (b) ब्लाक समिति (c) जिला...